फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज प्रताड़ना और अप्राकृतिक यौन शोषण के आरोपी पति पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और अप्राकृतिक यौन शोषण करने पर महिला थाना पुलिस ने महिला के पति पर केस दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस को अलेवा थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में कुरुक्षेत्र के पेहवा थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही युवक उसके साथ दहेज की मांग को लेकर विवाद करने लगा था। इसके बाद जब उसने विरोध जताना शुरू किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका शादी के बाद लगातार उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। महिला थाना पुलिस की जांच अधिकारी एएसआई सुमन ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें