फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भीषण गर्मी में पेंशनर्स का धरना, 12 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
फोटो 11लघु सचिवालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पेंशनर्स फेडरेशन की जिला इकाई के सदस
विज्ञापन
नारनौल। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा से जुड़े अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन की जिला इकाई ने मंगलवार को लघु सचिवालय में धरना-प्रदर्शन किया। संघ ने भीषण गर्मी के बीच सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक धरना देकर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान घनश्याम शर्मा ने की जबकि मंच संचालन जिला सचिव रोशन लाल निंबल ने किया। धरने में राज्य महासचिव रतन जिंदल, राज्य प्रेस सचिव धर्मपाल शर्मा, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान एवं किसान नेता धर्मेंद्र यादव और बीएसएनएल यूनियन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष काॅमरेड रमेश कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रदर्शन के बाद पेंशनर्स ने जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम मांग पत्र सौंपा। धर्मपाल शर्मा ने बताया कि हाल ही में कुरुक्षेत्र में आयोजित ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस में 12 सूत्रीय मांग पत्र तैयार किया गया है।
विज्ञापन

इसमें नई पेंशन स्कीम खत्म कर पुरानी पेंशन बहाल करने, फाइनेंस बिल वैलिडेशन एक्ट 2025 रद्द करने, 8वें वेतन आयोग का लाभ पूर्व रिटायर कर्मचारियों को देने और महंगाई भत्ते की बकाया राशि ब्याज सहित जारी करने की मांग शामिल है।
रतन जिंदल ने सरकारी संस्थानों के निजीकरण और नई श्रम संहिताओं का विरोध जताते हुए इन्हें तुरंत वापस लेने की मांग की। वहीं किसान नेता धर्मेंद्र यादव ने मंडियों के नए नियमों को रद्द कर सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य देने और युवाओं को स्थायी रोजगार देने की मांग उठाई।

इस दौरान होशियार सिंह लांबा, गुरुदयाल सिंह नाहर, छोटेलाल पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी, आनंद जोशी, ओमप्रकाश दायमा नारनौल खंड प्रधान, सुवालाल, अटेली खंड प्रधान बलबीर सिंह यादव, नांगल चोधरी खंड प्रधान छोटेलाल हेडमास्टर, महेंद्रगढ़ खंड प्रधान महेंद्र यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें