15जेएनडी37: धरने-प्रदर्शन के बारे में जानकारी देते हुए पेंशनर्ज। संवाद
सफीदों। हरियाणा बिजली पैंशनर्स की बैठक शुक्रवार को सफीदों यूनिट प्रधान राजेंद्र वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की मांगों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में पेंशनरों ने बताया कि उनकी मांगों को विभाग गंभीरता से नहीं ले रहा है और हमेशा टालमटोल की स्थिति में रहता है। जिस पर पेंशनरों ने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देने का फैसला लिया और कार्यकारी अभियंता को धरने का नोटिस भेजा। नोटिस में पेंशनरों ने कहा कि कार्यकारी अभियंता कार्यालय द्वारा पेंशनरों के काम लंबे समय से लंबित होने पर भी नहीं किए जा रहे हैं। पेंशनरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे 22 मार्च को धरना देते हुए प्रदर्शन करेंगे।