सफीदों। गांव बागडूखुर्द में रजिश के चलते हमला कर घायल करने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने दो लोगों को नामजद कर चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव बागडूखुर्द निवासी जयप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उसकी गांव के ही गुरजीत से रंजिश चली आ रही है। उसी रंजिश के चलते गुरजीत उसका साला अरूण तथा चार अन्य युवक घर में घुस में आए और हमला कर दिया। जिसमें उसे काफी चोटें आई। सदर थाना सफीदों पुलिस ने जयप्रकाश की शिकायत पर गुरजीत व अरूण को नामजद कर चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।