फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की शिक्षा पर दें विशेष ध्यान : राजेश

विज्ञापन
24जेएनडी04 : राजकीय माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को स्टेशनरी वितरित करते संस्था के सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
जींद। पहला कदम फाउंडेशन के आठवें स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को जींद कार्यालय में फाउंडेशन के चेयरमैन राजेश वशिष्ठ ने कहा कि संस्था ने वायु प्रदूषण, जल की कमी और बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा पर लगातार काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था सात वर्षों में जरूरतमंदों अधिक से अधिक मदद कैसे कर पाई। संस्था के सदस्यों ने इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए आगामी वर्ष के लिए इन गतिविधियों पर अधिक कार्य करने की सहमति दी। सभी सदस्यों ने एकमत से इसकी स्वीकृति दी
रमेश चन्द्र शर्मा ने बताया कि हम किस प्रकार समाज में और अधिक प्रयास करते हुए सामाजिक कार्यों में अपनी भूमिका निभा पाए। विभिन्न स्थानों से संस्था के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया व सामाजिक कार्यों पर चर्चा की गई। गरीब परिवार के बच्चों को शिक्षा व जरूरतमंद के लिए जरूरत के सामान को किस प्रकार से हम वितरित करें।
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था सदस्यों ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय बरसाना के बच्चों को स्टेशनरी कॉपी और पैन वितरित किए गए। बच्चों को नशा मुक्ति विषय पर प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें