फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: छठ पूजा के चलते हांसी ब्रांच नहर में आज आएगा पानी

Fri, 24 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी02 : घाट पर सफाई करते नगर परिषद कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
जींद। छठ पूजा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरु कर दी है। सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ दिया गया है जोकि शनिवार सुबह हांसी ब्रांच नहर में पानी आ जाएगा। वहीं नहर किनारे बनाए गए दोनों घाटों की सफाई कर उन्हें दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सूर्यास्त के समय श्रद्धालु नहर के घाटों पर सूर्य को अर्घ्य देंगे। छठ पर्व पर श्रद्धालु सूर्य देव की उपासना नहर के घाटों पर करते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सिंचाई विभाग को नहर में साफ पानी छोड़ने के निर्देश दिए थे ताकि श्रद्धालुओं को जल में खड़े होकर पूजा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नगर परिषद की ओर से शुक्रवार सुबह तक नहर के दोनों घाटों पर सफाई अभियान चलाया गया। घाटों पर जमा मिट्टी और कचरे को हटाकर पक्का रास्ता बनाया गया है ताकि श्रद्धालु आसानी से पहुंच सकें।
विज्ञापन

धार्मिक माहौल से गुलजार होंगे घाट
शाम होते ही नहर घाटों का वातावरण धार्मिक भक्ति से सराबोर रहेगा। महिलाएं पारंपरिक गीत गाकर सूर्य देव की आराधना करेंगी। भक्तों द्वारा दीपक जलाकर घाटों को रोशन किया जाएगा। स्थानीय निवासी और श्रद्धालु छठ पूजा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। महिलाएं सुबह से ही पूजा की सामग्री तैयार करने में लगी हुई है।
विज्ञापन

वर्जन
सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ दिया है। शनिवार सुबह हांसी ब्रांच नहर में पानी आ जाएगा।-पुनीत राय, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई विभाग जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें