फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पवित्र गुलिया को अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
आरोपियों को अदालत में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : bureau
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2015 में हुए पेपर लीक मामले को लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी सोनीपत निवासी पवित्र गुलिया को अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है। उसके तीन साथियों को जेल भेज दिया। पुलिस रिमांड के दौरान पेपर लीक में शामिल अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ करेगी। वहीं आरोपियों से अब तक हुई पूछताछ में सोनीपत की तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी का नाम भी पेपर लीक मामले में जुड़ गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अभी तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। ज्ञात रहे कि गत 14 नवंबर 2015 को हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का सेंटर जींद में भी बनाया गया था। इसी दौरान पुलिस ने पेपर लीक करने के मामले में दो व्यक्तियों को पेपर की ऑनसर-की के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस जांच में एक के बाद एक कड़ी जुड़ती चली गई और पेपर लीक मामले के तार सोनीपत के मॉडर्न हाई स्कूल से जुड़ गए। इस मामले में परीक्षा केंद्र अधीक्षक राजेंद्र रंधावा व नगर परिषद के पूर्व सचिव पवित्र गुलिया का नाम पेपर लीक मामले की मुख्य सूची में शामिल हो गया। पुलिस ने अभी तक इस मामले में खरकभूरा निवासी अमित, नरवाना की मोरपती निवासी रणबीर सिंह, उचाना मंडी निवासी संदीप, दिल्ली के कंझावला निवासी रवि व सचिन, बेरी निवासी मंजीत, साल्हावास निवासी देवेंद्र, सोनीपत निवासी विकास, नीतेश, प्रवीन, गौरव, राजेंद्र व राजेश, पिंडारा निवासी संजीत, को गिरफ्तार किया था। जबकि मामले का मुख्य आरोपी पवित्र गुलिया व राजेंद्र रंधावा साथी तभी से फरार चल रहे थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी सोनीपत के सेक्टर 23 निवासी एवं नगर परिषद के पूर्व सचिव पवित्र गुलिया व उसके साथी मोहाना निवासी सुरेंद्र, सितावली निवासी राजपाल व दुर्जनपुर निवासी अमरजीत उर्फ अमित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से सुरेंद्र, राजपाल व अमरजीत को जेल भेज दिया। जबकि पवित्र गुलिया को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

 
तत्कालीन डीईओ भी संदेह के घेरे में
एएसपी वसीम अकरम के अनुसार पेपर लीक मामले में सोनीपत की तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी परमेश्वरी हुड्डा भी संदेह के घेरे में आई हुई है। क्योंकि जिला शिक्षा अधिकारी की पुत्रवधु भी पात्रता परीक्षा दे रही थी। इतना ही नहीं अभी और भी लोग इस मामले में संलिप्त हैं उन लोगों को भी जल्द हिरासत में लेकर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें