जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में वीरवार को वर्ल्ड किडनी डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया ने की और डायलिसिस सेंटर का दौरा किया। उन्होंने किडनी के मरीजों को गुलाब के फूल देकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यवाहक सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया ने कहा कि जिन मरीजों को यूरिन की मात्रा कम या ज्यादा हो जाए, उन्हें विशेष रूप से किडनी की जांच करवानी चाहिए। बीपी और शुगर के मरीजों को खासतौर पर अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। 40 वर्ष की उम्र के बाद लगातार स्वास्थ्य व्यक्ति को भी बीपी और शुगर की नियमित जांच करवानी चाहिए।
डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि अस्पताल के पास किडनी के 85 मरीज रजिस्टर्ड हैं, जिनका मुफ्त उपचार किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध हैं। जिन मरीजों को समय-समय पर डायलिसिस की जरूरत पड़ती है, उन्हें उपचार की
एमएस डॉ. अरविंद ने कहा कि किडनी संबंधित रोग को लेकर अधिकतर मरीज वही होते हैं, जिनको शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी परेशानियां होती हैं। इसके लिए जरूरी है कि शुगर जैसी बीमारियों का इलाज करवाया जाए। इस अवसर पर डॉ. संदीप लोहान, डॉ. नवनीत, डॉ. रमनदीप, डॉ. रीना, इंद्रो, कमल, सुनीता और डायलिसिस मैनेजर शुभम भी मौजूद रहे।