31जेएनडी04: रोहतक रोड पर गड्डों को भरने के लिए किया जा रहा पेचवर्क। संवाद
जींद। पिछले दो साल से टूटी सड़क के सुधार के लिए प्रशासन ने अब सूध ली है। इसके चलते शहर के मुख्य मार्ग रोहतक रोड पर पैचवर्क शुरू किया है। यह शहर का मुख्य मार्ग है। इससे प्रतिदिन चार से पांच हजार की संख्या में वाहनों का आवागमन रहता है। यहां की टूटी सड़क के कारण वाहन चालकाें को लंबे अर्से से परेशानी हो रही थी।
शहर के इस मुख्य मार्ग पर फर्नीचर, अस्पताल सहित अन्य कई बड़ी दुकानें हैं। इसके अलावा सीआरएसयू, रोहतक रोड समेत आसपास के गांवों में जाने के लिए यहां से लोगों को हजारों की संख्या में प्रतिदिन गुजरना पड़ता है।
देवीलाल चौक से लेकर रोहतक रोड बाईपास तक सड़क के दोनों तरफ सड़क पर गहरे गड्डे बने थे। इसको लेकर सामाजिक संगठनों व यहां के दुकानदारों ने काफी बार प्रशासन के सामने आवाज उठाई। इसके बाद अब इसकी संभाल हुई है। जिसके चलते अब सड़क के इन घावों को पेचवर्क से भरा जा रहा है। इस सड़क पर पेचवर्क स्थायी समाधान नहीं हैं। दुकानदारों की मांग थी कि इसको फोरलेन किया जाए। सड़क के मध्य में डिवाडर बनवाया जाए।