जींद। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास खबर है। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर चलने वाली ट्रेनें अब पुराने नंबरों पर चलेंगी। रेलवे ने कोरोनाकाल में इन ट्रेनों के नंबर बदलकर स्पेशल तौर पर चलाई थी। इसके बाद से ही यह ट्रेनें नए नंबरों पर चल रही थी, लेकिन रेलवे ने अब इन ट्रेनों के नंबर बदलकर चलाने का फैसला लिया है।
वहीं, ट्रेनों की समयसारिणी में भी बदलाव किया गया है। इसलिए कई पैसेंजर ट्रेनें अपने पुराने समय की बजाय नए समय पर आवागमन करेगी। कुरुक्षेत्र से चलने वाली 74013 एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को जींद जंक्शन आठ बजकर चार मिनट पर जींद पहुंचेगी, जबकि पहले आठ बजकर 31 मिनट पर जींद पहुंचती थी। इसके अलावा 04972 जो कि अब 54006 जींद से रोहतक पैसेंजर चार बजकर 20 मिनट पर चलेगी और नौ की बजाय नौ बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। 01615 कुरुक्षेत्र जींद पैसेेंजर अब 54041 बनकर चलेगी, जो पहले नरवाना जंक्शन आठ बजकर 32 मिनट पर आती थी, लेकिन बुधवार को यह आठ बजकर 15 मिनट पर पहुंचेगी। वहीं, 01616 जींद-कुरुक्षेत्र 54040 नंबर से चलेगी। यह ट्रेन आठ बजकर 30 मिनट पर जींद से चलती थी, जो आठ बजकर 40 मिनट पर चलेगी।
बॉक्स
अब इन नंबरों से चलेंगी पैसेंजर ट्रेन
पुराना नंबर
नया नंबर
नाम
समय
04972
54006
जींद-रोहतक
4.20
01615
54041
कुरुक्षेत्र-जींद
18:20
14008
54008
जींद-रोहतक
10:00
04425
74029
सोनीपत-जींद
09:40
04026
74030
जींद-सोनीपत
04:55
04083
54043
जींद-हिसार
17:25
04484
54044
हिसार-जींद
09:38
04093
54015
रेवाड़ी-जींद
07:21
04094
74016
जींद-रेवाड़ी
06:30
04099
74019
सोनीपत-जींद
03:35
04100
74020
जींद-सोनीपत
10:30
04424
54032
जींद-दिल्ली
07:05
04425
54033
दिल्ली-जींद
17:25
04426
54010
नरवाना-जींद
10:20
04431
54035
दिल्ली-जाखल
18:55
04432
54036
जाखल-दिल्ली
06:01
04453
64915
दिल्ली-जींद
13:10
04454
64913
जींद-नई दिल्ली
05:40
04456
64932
जींद-दिल्ली
14:30
04457
64931
दिल्ली-जींद
18:40
04905
74039
सोनीपत-जींद
20:00
04906
74040
जींद-सोनीपत
12:30
04971
54007
रोहतक-जींद
13:50
04973
54009
रोहतक-जींद
22:30
04982
54024
जींद-दिल्ली
22:50
04987
54031
दिल्ली-जींद
15:35
04988
54034
जींद-दिल्ली
19:30
04991
54037
कुरुक्षेत्र-जींद
11:20
04992
54038
जींद-कुरुक्षेत्र
17:50
04995
54049
रोहतक-जींद
20:30
04996
54050
जींद-रोहतक
16:05
वर्जन
नए साल एक जनवरी से पैसेंजर ट्रेनों को पुराने नंबरों से चलाया जाएगा। वहीं, नई समयसारिणी से कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जिसे ट्रेनें अपने नए समय से चलेंगी।
-जेएस कुंडू, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद