जींद। साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक व्यक्ति का बैग उचाना स्टेशन के पास चोरी हो गया। बैग में नकदी, चांदी के सिक्के, मोबाइल और अन्य जरूरी कागजात थे।
अहमदाबाद शहर के गोमितपुर, सुखराम नगर निवासी प्रभाकर कुमार ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया है कि 16 जनवरी को वह साबरमती एक्सप्रेस से अंबाला कैंट जा रहा था। रात को जब ट्रेन उचाना स्टेशन के पास पहुंची तो किसी ने उसका बैग चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बाद में हुई। जांच अधिकारी एसआई राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद