फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागी, खेला डांडिया

Fri, 03 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी23 : लड़की डांस करते हुए। स्रोत संस्थान।
विज्ञापन
जींद। शहर की सामाजिक संस्था सृष्टि फाउंडेशन ने शहर के गोहाना रोड स्थित एक निजी होटल में डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने रंग बिरंगी पोशाक पहनकर जबरदस्त धमाल मचाया।
विज्ञापन

सृष्टि फाउंडेशन के प्रवक्ता बलविंदर सिंह के अनुसार डांडिया कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर के प्रतिनिधि राजन चिल्लाना, डेयरी एसोसिएशन के प्रधान रमेश ढिल्लो, मैट्रो अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुरेंद्र चौधरी, डाॅ. पूजा और पवन गर्ग ने शिरकत की।
डॉ. विवेक सिंगला, प्रधान प्रमोद बंसल ने बताया कि यह कार्यक्रम एक बच्चे की आंख का आप्रेशन करवाने के लिए आयोजित किया गया था। उपप्रधान सुनील गोयल, राजेश गर्ग, सचिव संजय सिंगला ने बताया कि संस्था द्वारा नयना कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसके तहत लोगों को नेत्रदान केप्रति जागरूक किया जाता है। इस मौके कैशियर पीयूष बंसल, अनिल मंगला, सुरेन्द्र गर्ग, केपी सिंह, अनिल सिंगला, सुनील गर्ग, आशीष भारद्वाज, बिट्टू गोयल, महिला सृष्टि प्रमुख डाॅ. सीमा सिंह, निशा सिंगला मौजूद रहे।

03जेएनडी23 : लड़की डांस करते हुए। स्रोत संस्थान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें