फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parliament Security Breach: नीलम के घर पर जांच एजेंसी ने दी दबिश, घर के सभी कमरों को खंगाला

Fri, 15 Dec 2023 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में सेंध मामले में गिरफ्तार हुई हरियाणा के जींद के घसो खुर्द गांव निवासी नीलम के घर पर जांच एजेंसी ने गुरुवार रात को दबिश दी। पूरे घर के सभी कमरों को खंगाला गया है। 
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देती नीलम की मां सरस्वती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीलम की मां सरस्वती ने बताया कि गुरुवार रात को 9:30 बजे के आसपास किसी जांच एजेंसी के पांच-छह लोग आए थे, जो पूछ रहे थे कि नीलम का मकान यही है। जो लोग आए, उनमें एक गनमैन और एक पुलिस कर्मचारी थी, जिसने वर्दी पहन रखी थी। मकान के ऊपर वाले जिस कमरे में नीलम रहती थी, उसकी तलाशी ली और अन्य कमरों को भी टीम ने खंगाला।

विज्ञापन


यह लोग यहां से कोई सामान अपने साथ नहीं ले गए। गांव के सरपंच सोनू ने कहा कि गांव की लाइब्रेरी में नीलम बच्चों को पढ़ाती थी, जो होनहार लड़की है। इस तरह का कदम क्यों उठाया, इस बारे वह लोग नहीं जानते। मंच पर बोलना नीलम को पसंद था। बेरोजगारी के खिलाफ वह अक्सर मंच पर बोलती रहती थी।

दिल्ली नीलम से मिलने गए भाई की नहीं हो पाई मुलाकात

नीलम के भाई रामनिवास अपनी बहन से मिलने शुक्रवार सुबह दिल्ली रवाना हुए। रामनिवास ने फोन पर जानकारी दी कि वह अपनी बहन से मिलने गए थे, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। संसद में सेंध मामले को लेकर ग्रामीण सोशल मीडिया और टीवी चैनल पर इस मामले को देखते पाए गए। पूरे दिन गांव में इस मामले को लेकर ग्रामीण चर्चा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें