फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा सत्र: जींद में स्थापित होगी औद्योगिक मॉडल टाउनशिप, सभी रेलवे अंडरपास पर लगेंगे शेड

Fri, 15 Dec 2023 06:54 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बड़ौदा विधायक इंदुराज के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश में सभी रेलवे अंडरपास पर लोक निर्माण विभाग शेड लगाएगा। इसकी नीति बना दी गई है। करनाल और जींद में ये शेड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा सत्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार जींद से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी और दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के क्रॉस जक्शन के पास एक औद्योगिक मॉडल टाउनशिप स्थापित करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। यह जानकारी शुक्रवार को विधानसभा में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सफीदों विधायक सुभाष गांगोली के सवाल पर दी। उन्होंने बताया कि जींद में राज्य सरकार की मंजूरी के बाद दो संभावित स्थलों की पहचान की गई है। 

विज्ञापन


ई-भूमि पोर्टल पर भूमि मालिकों से प्राप्त आवेदन के आधार पर साइट को अंतिम रूप दिया जाएगा। उसके बाद एचएसआईआईडीसी साइट का मूल्यांकन करेगी। उन्होंने बताया कि साइट एक जो करीब 2000 एकड़ है, उसके लिए खरक गाडियान की लगभग 440 एकड़, धतरथ की लगभग 1080 एकड़, जामनी की 315 एकड़, खेरी तलोदा की 150 एकड़, अमरावली खेड़ा की 15 एकड़ जमीन प्रस्तावित है। दूसरी साइट जो करीब 1800 एकड़ की है, उसमें गांव जामनी की 890 एकड़, भूरान की 610 एकड़ और अमरावली खेड़ा की 300 एकड़ जमीन प्रस्तावित है। 

वहीं, बड़ौदा विधायक इंदुराज के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने बताया कि प्रदेश में सभी रेलवे अंडरपास पर लोक निर्माण विभाग शेड लगाएगा। इसकी नीति बना दी गई है। करनाल और जींद में ये शेड बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें