फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पार्किंग की व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नागरिक अस्पताल की पुरानी व नई बिल्डिंग में आने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों के वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था हो गई है। अब लोगों को इधर-उधर वाहन नहीं खड़े करने पड़ेंगे। इसके अलावा नई बिल्डिंग के सामने ऑक्सीजन प्लांट लगने से कुछ परेशानी की समस्या हो सकती है, लेकिन प्लांट के पीछे भी वाहन खड़ा करने की व्यवस्था है। वाहनों को सही तरीके से खड़ा करवाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने चार सिक्योरिटी गार्ड भी लगाए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग 1975 में बनी थी। इसमें अब तक वाहन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं थी। बाद में पुरानी बिल्डिंग के सामने की तरफ पार्किंग की व्यवस्था की गई। इसके बाद धीरे-धीरे यह व्यवस्था गड़बड़ा गई और पार्किंग की व्यवस्था नहीं रह पाई। चार वर्ष पहले नई बिल्डिंग बनाई गई। इसमें भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं हुई। नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के साथ लगते पार्क में तीन वर्ष पहले पार्किंग की व्यवस्था की गई लेकिन यह नई बिल्डिंग से दूर होने के कारण यहां किसी भी व्यक्ति ने अपना वाहन खड़ा नहीं किया। वर्ष 2021 में नागरिक अस्पताल से 32 बाइक चोरी हो चुकी हैं। अब पार्किंग की व्यवस्था होने के बाद 2022 में एक भी बाइक चोरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें