फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राजकीय विद्यालय बेलरखा में अभिभाव-अध्यापक बैठक संपन्न

विज्ञापन
25जेएनडी22: बैठक में भाग लेते हुए अ​भिभावक व अध्यापक। संवाद - फोटो : अस्पताल में मरीजों की जांच करने को खून का सैंपल लेते अखिलेश कटियार।
विज्ञापन
नरवाना। निपुण हरियाणा मिशन के एफएलएन कार्यक्रम के तहत राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय बेलरखा में शनिवार को अभिभावक-अध्यापक बैठक का आयोजन किया गया। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि बैठक में विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों ने छात्रों की प्रगति, आगामी परीक्षाओं की तैयारी और शिक्षा संबंधी अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। अभिभावकों को सोशल मीडिया से अवगत करवाया तथा अभिभावकों के सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने बैठक के दौरान शीतकालीन अवकाश में दिए गए गृहकार्य पर अभिभावकों से विस्तृत बातचीत हुई। उन्होंने अभिभावकों को बताया कि गृहकार्य का उद्देश्य छात्रों की शैक्षिक क्षमता को और अधिक विकसित करना है। इसके साथ ही अभिभावकों को यह भी सुझाव दिया गया कि वे बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करें और उनकी दिनचर्या को सही दिशा में मार्गदर्शित करें। मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने कहा कि छात्रों की सफलता के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। इस प्रकार की बैठकों से बच्चों की शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें