फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पेपर लीक...नकल मामले से जुड़े जींद के कोचिंग सेंटर पुलिस रडार पर

Wed, 21 May 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
20जेएनडी26- गोहाना रोड स्थित एचएसवीपी कॉप्लेक्स में खुले कोचिंग सेंटर। संवाद
विज्ञापन
जींद। नवोदय भर्ती परीक्षा में पकड़े गए जींद के पांच युवकों के मामले को लेकर जिले में कई कोचिंग सेंटर पुलिस के रडार पर आ गए हैं। इन कोचिंग सेंटरों पर पुलिस कभी की कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

नगूरां निवासी शुभम जींद के एक कोचिंग सेंटर पर नौकरी की तैयारी करने आता था, लेकिन अभी यह जांच का विषय है कि वह नौकरी की तैयारी या फिर भर्ती परीक्षा में नकल कराने की सेटिंग करने आता था। हिमाचल प्रदेश की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

जिले के सफीदों, नरवाना और जींद शहर में लगभग 110 कोचिंग सेंटर हैं। जींद शहर में तो गोहाना रोड स्थित एचएचवीपी कॉम्प्लेक्स कोचिंग सेंटरों का हब बना हुआ है। यहां 40 से ज्यादा कोचिंग सेंटर हैं। कई कोचिंग सेंटरों पर भर्ती परीक्षा में नकल करवाने और अभ्यर्थियों की जगह किसी दूसरे युवक को बैठाने की योजना बनती है। कई कोचिंग सेंटरों में युवक-युवतियां कम आते हैं, लेकिन परीक्षा पास करवाने की सेटिंग करवाई जाती है। अधिकतर कोचिंग सेंटर नियमों को ताक पर रखकर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस मामले पर नजर रखे हुए हैं। हिमाचल पुलिस का जांच में सहयोग किया जाएगा। कोचिंग सेंटरों पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।

-कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें