फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में जल्द होंगे ग्राम पंचायत चुनाव : बराला

Sat, 12 Dec 2015 11:54 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही ग्राम पंचायतों के चुनाव का बिगुल बज सकता है। सरकार ने पंचायत चुनावों को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

बराला शनिवार को जाजवान गांव में विधानसभा की अकाउंट कमेटी के सदस्य के तौर पर पाइप लाइन घोटाले का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बराला ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायत चुनाव को लेकर बनाए गए नियम देश के लिए नजीर बनेंगे। अब हरियाणा के इस निर्णय को दूसरे राज्यों को भी अपनाना चाहिए।
विज्ञापन


पढ़े लिखे पंच, सरपंच चुने जाने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों का विकास होगा और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। वहीं अपराधियों के चुनाव में भाग नहीं ले पाने के कारण अच्छे लोग चुनकर आगे आएंगे और राजनीति के स्तर में सुधार होगा।

एक सवाल के जवाब में बराला ने कहा कि ग्राम पंचायतों की तरह विधायकों व सांसदों की योग्यता भी निर्धारित होनी चाहिए लेकिन इस नियम के लागू करने के लिए संसद में प्रस्ताव पास होना जरूरी है। इसके लिए संसद में विचार किया जाना चाहिए।

बराला ने कहा कि हरियाणा में पंचायत चुनाव को लेकर सरकार ने प्रदेश के हित में कुछ नियम बनाए थे किंतु कुछ लोगों को वह रास नहीं आए और वह इस मामले को कोर्ट में लेकर चले गए लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने भी प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर अपनी मुहर लगा दी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को रोकने तथा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रत्येक गांव में सोशल ऑडिट टीम बनाई जाएगी। यह टीम गांव में चल रहे विकास कार्यों तथा गुलाबी, पीले राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन व अन्य सरकारी योजनाओं की निगरानी करेगी।
विज्ञापन


गांव की सोशल ऑडिट कमेटी की सहमति से ही गांव के लोगों को सरकार की जन कल्याण की योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। बराला ने कहा कि प्रशासन व जनता के बीच तालमेल स्थापित करने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है।   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें