फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोड पर पेंटिंग बनाकर चित्रकारों ने कोरोना के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए रोड पर पेंटिंग करते चित्रकार और उनका हौसला बढ़ते डिप् - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले के पांच चित्रकारों का दल जिला प्रशासन की अनुमति लेकर शहर के चार मुख्य मार्गों पर पेंटिंग अभियान शुरू किया है। इसका उद्देश्य लोगों को पेंटिंग के माध्यम से कोरोना के संक्रमण के बारे में जानकारी देना और उसे रोकने के तरीके बताना है। चित्रकार रानी तालाब, लघु सचिवालय के पास, रुपया चौक और देवीलाल चौक पर चित्रकारी करेंगे।
विज्ञापन

चित्रकार दीपक कौशिक ने बताया कि इस अभियान में गोपाल विद्या मंदिर का सहयोग उन्हें मिल रहा है। उनका मानना है कि ‘देश हमें देता है सबकुछ, हम भी तो कुछ देना सीखें’। जींद के रहने वाले चित्रकार नवीन मारीचि, सुमित कुमार, राजेश कुमार, मोहित बब्बर और नितिन ने अपने आर्ट वर्क के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया है कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। इसी कल्पना के साथ पांचों चित्रकारों ने अपने हुनर वह रंगों के माध्यम से जींद में पहली बार रोड पेंटिंग बनाई है। डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने चित्रकारों के बीच पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया और इसे सराहनीय पहल बताया।

रोड पर पेंटिंग करते चित्रकार।- फोटो : Jind

रोड पर पेंटिंग बनाते चित्रकार।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें