फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार बिना आढ़तियों के सहयोग के गेहूं की खरीद को लेकर प्रशासन तैयार

विज्ञापन
किसान सेवा केंद्र में खरीद केंद्रों पर ड्यूटी लगने वाले शिक्षक मार्केट कमेटी द्वारा दिए जाने वा? - फोटो : Jind
विज्ञापन
गेहूं खरीद को लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 20 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू जाएगी। पुरानी पद्धति से गेहूं खरीद करने की मांग को लेकर आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आढ़तियों ने अपने लाइसेंस भी मार्केट कमेटी सचिव के पास कार्यालय में जमा करवा दिए हैं। पहली बार बिना आढ़तियों के सहयोग के प्रशासन गेहूं खरीदने की तैयारी में है। मंडी के आस-पास सहित जहां-जहां खरीद केंद्र बनाए गए हैं, वहां पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए अलग-अलग जगह निर्धारित की गई है, ताकि किसान गेहूं को उतार सकें। खरीद केंद्रों पर पुलिस का पहरा भी होगा, ताकि आढ़तियों की हड़ताल के चलते उनको किसी तरह की परेशानी न आए। उचाना में पहले उचाना मंडी सहित छातर, घोघड़ियां, काब्रच्छा और मंगलपुर में ही परचेज सेंटर थे। इस बार कोरोना वायरस के चलते सोशल डिस्टेंसिंग के लिए खरीद केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है। अब खरीद केंद्रों की संख्या 18 हो गई है। जो खरीद केंद्र बने हैं वहां आस-पास के किसान अपनी फसल लेकर आ सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षक, सक्षम और सीएससीधारक की होगी ड्यूटी
खरीद केंद्रों पर गेहूं की खरीद को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसके लिए इस बार शिक्षकों का सहारा लिया जा रहा है। समक्ष युवाओं के अलावा सीएससी धारक व मार्केट कमेटी से एक कर्मचारी यहां पर तैनात रहेगा। शिक्षकों को गेहूं की खरीद के लिए ट्रेनिंग भी दी गई है। इसमें एच रजिस्टर में गेहूं दर्ज करने के साथ-साथ ऑनलाइन गेट पास को लेकर जानकारी दी गई। जिस-जिस सेंटर में जिस शिक्षक की ड्यूटी लगी गई है वहां के लिए उन्हें पहचान पत्र भी मार्केट कमेटी द्वारा दिए गए हैं।
कॉल या मैसेज आए हो तभी फसल लेकर आए किसान
मार्केट कमेटी प्रशासन द्वारा मेरी फसल-मेरा ब्योरा पर पंजीकरण करवाने वाले किसानों की सूची तैयार कर ली गई है। इस सूची के हिसाब से जो-जो खरीद केंद्र हैं उनको लेकर जिस किसान को फसल लेकर आनी है उसके मोबाइल पर मैसेज भेजने के अलावा कॉल की जाएगी। बिजली व पानी सहित सभी सुविधाएं खरीद केंद्रों पर उपलब्ध करवा दी गई हैं। किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। किसानों को चाहिए कि जिस किसान के पास फोन कॉल, मैसेज आए वे ही मंडी में फसल लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतबीर सिंह, मार्केट कमेटी सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें