फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शहीदों के साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया

Sun, 26 Jul 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 26जेएनडी11-सीआरएसयू में दो मिनट का मौन रखकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए डॉ. नरेश दे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में रविवार को कारगिल विजय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रमुख रही। मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. नरेश देशवाल और विश्वविद्यालय के सुरक्षा कर्मियों ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
उन्होंने कारगिल युद्ध के शहीदों के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को नमन किया। कुलगुरु प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि वीर सैनिकों का त्याग प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को भी रेखांकित किया। कुलगुरु ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने वीर सैनिकों के त्याग से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया। मुख्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. नरेश देशवाल ने कारगिल विजय दिवस को शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर बताया। कार्यक्रम का समापन दो मिनट के मौन और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें