फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राइस मिलर्स की हड़ताल से नहीं बिक रहा धान

Mon, 30 Sep 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में पीआर धान का उत्पादन करने वाले किसानों को कई दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हड़ताल करने की वजह से अभी तक किसी भी मिलर्स ने धान खरीद के लिए पंजीकरण नहीं करवाया है। इसके विपरीत मंडियों में धान की आवक बढ़ रही है। अगर एक या दो दिन में मिलर्स नहीं माने तो मंडियों में धान की आवक बढ़ने से किसानों को परेशानी उठानी पड़ेगी। इसके अतिरिक्त धान की दूसरी अगेती किस्म की आवक भी बढ़ रही है। अब तक जिले की छह अनाज मंडियों में 9600 क्विंटल धान आ चुका है।
विज्ञापन


नरवाना मंडी में धान की सबसे अधिक आवक हुई है। इस मंडी में 6740 क्विंटल धान की आवक हुई है। बाकी सभी मंडियों में पीआर धान काफी कम आया है। इसके अतिरिक्त बासमती धान की आवक भी शुरू हो चुकी है। इस बार जिले की 16 मंडियों में धान खरीदा जाएगा, लेकिन अभी तक छह मंडियों में ही धान पहुंचा है। अलेवा मंडी में 14 किसानों के गेट पास कटे हैं। वे 740 क्विंटल धान लेकर पहुंचे हैं। धमतान साहिब मंडी में सात किसानों के गेट पास काटे गए हैं। वे 480 क्विंटल धान लेकर पहुंचे हैं। जींद अनाज मंडी में 5 किसानों का 245 क्विंटल धान, नरवाना मंडी में सबसे अधिक 106 किसानों का 6740 क्विंटल धान, पिल्लूखेड़ा मंडी में 24 किसानों का 1340 क्विंटल धान और सफीदों में दो किसानों का 80 क्विंटल धान पहुंचा है।

किसानों को डराता रहेगा मौसम

मंडियों में किसान धान लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन खरीद नहीं होने से परेशानी भी बनी है। फिलहाल मौसम में होने वाले परिवर्तन का किसानों को ज्यादा डर बना हुआ है। इन दिनों कई बार मौसम में बदलाव होता है। तीन दिन पहले भी बारिश के कारण नरवाना समेत अन्य मंडियों में धान भीगने से काफी नुकसान हुआ था। मिलर्स की हड़ताल के कारण न तो आढ़ती धान का वजन कर कट्टों में भरवा रहे और न ही प्रशासन कुछ अन्य प्रबंध कर सका है। इसके कारण अब मंडी में आए धान को मौसम की मार से भी बचाना है।
विज्ञापन


मिलर्स के साथ चल रही वार्ता

मिलर्स के साथ मुख्यालय स्तर पर धान खरीद को लेकर वार्ता चल रही है। सोमवार को भी बैठक होगी। उम्मीद है कि इस बैठक में दोनों पक्षों में सहमति बनेगी। इसके बाद धान खरीद को मंडियों में सुचारु करवाया जाएगा। अभी तक मंडी में आने वाले धान में नमी की मात्रा भी ज्यादा आ रही है। सहमति के बाद धान में नमी की जांच करवाकर खरीद शुरू करवा दी जाएगी। -राजेश कुमार आर्य, जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें