फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मंडियों में 30 अक्तूबर तक धान की आवक बंद

विज्ञापन
फोटो 10 नरवाना। खाली मटके दिखता मजदूर। संवाद फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। नरवाना की नई अनाज मंडी, कपास मंडी और पुरानी अनाज मंडी में धान की लगातार बढ़ती आवक और उठान में देरी से व्यवस्थाएं बिगड़ने लगी हैं। मंडियों में धान के ढेर लगे होने के कारण किसानों को अपनी फसल उतारने के लिए जगह नहीं मिल रही है। स्थिति को देखते हुए अनाज मंडी आढ़ती संगठन एसोसिएशन ने बुधवार शाम पांच बजे से 30 अक्तूबर सुबह पांच बजे तक धान की आवक बंद रखने का फैसला लिया है।
इस दौरान मंडियों में केवल धान का उठान किया जाएगा ताकि जगह खाली होने के बाद आवक दोबारा शुरू की जा सके। एसोसिएशन ने सभी आढ़तियों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अवधि में किसानों को धान लेकर मंडी न बुलाएं। इसके लिए आढ़तियों से फोन के माध्यम से किसानों को सूचना देने की अपील की गई है।
विज्ञापन

मंडियों में जगह की कमी के कारण किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कई दिनों से धान बेचने का इंतजार कर रहे किसान: मंडी में मौजूद किसानों और मजदूरों ने व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। किसान राज सिंह ने बताया कि वह कई दिनों से धान लेकर मंडी में बैठे हैं लेकिन अभी तक उनकी फसल की खरीद नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मंडी में पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

वॉटर कूलर दूर होने के कारण फसल छोड़कर पानी लेने जाना पड़ता है। ऐसे में धान की चोरी होने का डर बना रहता है और पूरा दिन फसल की रखवाली करनी पड़ती है। मजदूर शमशेर ने बताया कि काम करते समय बार-बार प्यास लगती है, लेकिन मंडी में रखे मटके खाली पड़े हैं। उन्होंने पेड़ के नीचे रखे आठ से दस खाली मटके दिखाते हुए कहा कि मजदूरों को काम के दौरान पानी तक नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें