01जेएनडी24-दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर भरा गंदा पानी। स्रोत राहगीर
उचाना। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे के सर्विस रोड पर पानी निकासी के लिए बना नाला जगह-जगह से टूटा हुए हैं। इससे पानी की निकासी नहीं होने से गंदे पानी से लबालब ये भरे है।
ओवरफ्लो होने के बाद सर्विस रोड पर पानी भरने से आने-जाने वालों के साथ-साथ दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या कोई नई नहीं है बल्कि सर्विस रोड बनने के बाद से ही यह समस्या सामने आ रही है।
बारिश को मौसम में इस नाले में पानी भर तो जाता है लेकिन निकासी न होने से गंदे पानी से बदबू आती रहती है। कई बार इसको लेकर शिकायत कर चुके है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
राजेंद्र, सुनील, अमन ने कहा कि नाला से पानी की निकासी नहीं होती है। नाला जगह-जगह से टूटे है। पानी निकासी नहीं होने से ओवरफ्लो होकर पानी रास्ते में भर रहा है। एसडीएम दलजीत सिंह ने कहा कि ये समस्या उनके समाधान शिविर में आई थी। जन स्वास्थ्य विभाग को पानी निकासी को लेकर निर्देश दिए गए है।