फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बेकाबू ट्रक ने कार को मारी टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत

Sat, 27 Jun 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
27 जुलाना 01: सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार व ट्रक।
विज्ञापन
जुलाना। राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी पर लजवाना कलां गांव के पास शनिवार सुबह खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की कार को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन

करनाल निवासी तीन महिलाएं और दो पुरुष कार से राजस्थान स्थित खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे। जब उनकी कार एनएच-152डी पर लजवाना कलां गांव के पास पहुंची तो अचानक कार के सामने एक कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सभी श्रद्धालु वाहन की स्थिति देखने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में करनाल के सेक्टर 13 निवासी 45 वर्षीय धर्मपाल और उसकी साली सेक्टर आठ की 40 वर्षीय स्वीटी, धर्मपाल का समधी 50 वर्षीय राजकुमार निवासी सेक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल हुई 40 वर्षीय नीतू और 42 वर्षीय समधन रीतू को जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
थाना प्रभारी जुलाना कुलदीप सिंह का कहना है कि हादसे की सूचना मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को घटना की सूचना दे दी। घायल महिला नीतू की शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें