फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया

Sat, 27 Jun 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जींद में सामाजिक संस्था सेव द्वारा शनिवार शाम बत्तख चौक से सफीदों गेट होते हुए रानी तालाब क्षेत्र तक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। यह संस्था का 471वां अभियान था, जो प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अभियान के दौरान सदस्यों ने लोगों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाने और डस्टबिन के उपयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि गंदगी के लिए हम स्वयं जिम्मेदार हैं और कूड़ा केवल निर्धारित डस्टबिन में ही डालना चाहिए। स्वच्छ वातावरण स्वास्थ्य और शहर की सुंदरता दोनों के लिए आवश्यक है। इस अवसर पर कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें