फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अपना-अपना दर्द... अधिकारी सामूहिक अवकाश पर, अटकी जमाबंदी, इंतकाल, फर्द

विज्ञापन
03जेएनडी36-तहसील कार्यालय के बाहर खाली पड़ी खिड़कियां। संवाद - फोटो : आलू के साथ सौंफ की सहफसल।
विज्ञापन
जींद। तहसील बड़खल में तहसीलदार के खिलाफ बिना जांच के मुकदमें दर्ज किए जाने के विरोध में द हरियाणा रेवेन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहे। राजस्व विभाग अधिकारियों के सामूहिक अवकाश के चलते तहसीलों में राजस्व से संबंधित रजिस्ट्री, इंतकाल, प्रमाण पत्र समेत अन्य काम काज ठप रहे।
विज्ञापन

इसके चलते कामकाज के सिलसिले में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिलेभर में लगभग 700 के आसपास रजिस्ट्री होती हैं। वहीं फर्द, जमाबंदी, शपथ पत्रों को लेकर सैंकडों लोग पहुंचते हैं। द हरियाणा रेवन्यू ऑफिसर एसोसिएशन के आह्वान पर राजस्व विभाग के अधिकारी सामूहिक अवकाश पर रहे।
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बड़खल की तहसीलदार के खिलाफ बिना जांच के मुकदमा दर्ज किया गया है, जो सरासर गलत है। पहले मामले की जांच होनी चाहिए थी, जिसके बाद कार्रवाई होनी चाहिए थी। इसके विरोध में एसोसिएशन ने सोमवार को सामूहिक अवकाश का आह्वान किया था। इस दौरान राजस्व अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर रहे। राजस्व विभाग के अधिकारियों के सामूहिक अवकाश पर जाने के कारण तहसीलों में रजिस्ट्री, इंतकाल, फर्द, प्रमाण पत्र समेत तहसीलों से जुड़ी सेवाएं ठप रही। इसके चलते तहसील में कामकाज के सिलसिले में आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी तहसीलदार, नायब तहसीलदार सामूहिक अवकाश पर थे। इसके चलते राजस्व विभाग जुड़े कामकाज प्रभावित होना स्वभाविक है।

-राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी, जींद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें