फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अब तक 301 पांडुलिपियां अपलोड हुईं : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दुर्लभ अभिलेखों के संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों तक सुरक्षित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार ने ज्ञान भारतम् मिशन के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण प्रारंभ किया गया है। जिले में अब तक 301 पांडुलिपियां अपलोड हुई हैं।
विज्ञापन


डीसी मोहम्मद इमरान रजा सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में ज्ञान भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। इससे पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेशभर में चल रहे पांडुलिपि संरक्षण कार्य की समीक्षा कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।
मिशन के तहत 16 मार्च से राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमें जनभागीदारी के माध्यम से देशभर के परिवारों, मंदिरों एवं संस्थाओं में उपलब्ध पांडु लिपियों को ज्ञान भारतम् एप के जरिए जियो-टैग कर सूचीबद्ध एवं डिजिटल रूप से संरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मठों, मंदिरों और निजी पुस्तकालयों के प्रबंधकों से संवाद स्थापित कर पांडुलिपियों के संरक्षण में उनका सहयोग लिया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि संरक्षण कार्य के दौरान मूल दस्तावेजों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे।


15 जून तक जारी रहेगा सर्वेक्षण का कार्य
डीसी ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस पहल से जिले की ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। आह्वान किया कि आम नागरिक भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी मोबाइल एप ज्ञान भारतम् के माध्यम से साझा कर सकते हैं। चिह्नित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें