फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: न्यू कृष्णा कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, पुलिस ने रुकवाया काम

विज्ञापन
कंडेला 31,हाथ उठाकर विरोध करते कॉलोनीवासी, दोनों पक्षों से बातचीत करते प्रभारी अमित कुमारस्वा
विज्ञापन

विज्ञापन
कंडेला। शहर की न्यू कृष्णा कॉलोनी में रिहायशी इलाके के बीच मोबाइल टावर लगाने को लेकर कॉलोनीवासियों ने विरोध जताया। टावर निर्माण की सूचना मिलने पर लोग मौके पर एकत्रित हो गए और संबंधित कंपनी व जमीन मालिक से टावर लगाने की वैध अनुमति के दस्तावेज दिखाने की मांग की। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर विवाद की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
एडवोकेट सुनील राज बामणिया ने बताया कि कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने की तैयारी की जा रही थी। इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों और जमीन मालिक से आवश्यक अनुमतियों के दस्तावेज मांगे गए लेकिन उनके अनुसार कोई दस्तावेज नहीं दिखाया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में पहले ही उपायुक्त के समक्ष शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

टावर लगाने का विरोध कर रहे कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से निर्माण की वैधता की जांच कराने और नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि रिहायशी क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण करते समय संबंधित नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मोबाइल टावर लगाने को लेकर कंपनी के कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों के बीच विवाद हुआ था। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों से आवश्यक दस्तावेज मंगवाए। दस्तावेजों की जांच होने तक निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।
विज्ञापन

अनुमतियों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी टावर निर्माण की वैधता
कॉलोनीवासियों ने संबंधित विभागों से कंपनी और जमीन मालिक के अनुमति संबंधी रिकॉर्ड की जांच कराने की मांग की है। अब विभागीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मोबाइल टावर लगाने के लिए आवश्यक अनुमतियां ली गई हैं या नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें