फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर पदों से इस्तीफा देकर जाएं विपक्ष के सांसद व विधायक : डॉ. तंवर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। विपक्ष के सांसद व विधायक अपने पदों से इस्तीफा देकर दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के धरने पर जाएं और वहां से फोटो खिंचवाकर वापस नहीं आएं। जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं होती तब तक धरने पर बैठें। यह कहना है सिरसा लोकसभा से पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर का। वे वीरवार को शहर की एक कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन

डॉ. तंवर ने कहा कि आंदोलन से भाजपा को ही यह कहने का मौका मिल रहा है कि यह आंदोलन विपक्ष की शह पर चल रहा है। वास्तविक सच्चाई यह है कि आंदोलन किसानों का है, जो अब जन आंदोलन बन चुका है। आंदोलन में मजदूर और कर्मचारी भी किसानों का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के बाद प्रदेश व देश के लोगों को उनकी भावनाओं के अनुसार तीसरा विकल्प मिलेगा। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा राज्यपाल को पत्र लिखकर विशेष सत्र बुलाने की मांग पर अपनी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह सब दिखावा है। देश और प्रदेश से विपक्ष गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें