जींद। पिछले दो दिन से जिले में कोरोना की रफ्तार कुछ धीमी हुई है। मंगलवार को 29 तो बुधवार को 28 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जबकि 43 स्वस्थ हो चुके हैं। दिसंबर माह में अब तक कोरोना के 390 मामले सामने आ चुके हैं। जिले में अब तक 4587 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, जबकि 4171 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। अब तक 77 कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 339 कोरोना से संक्रमित लोग हैं।
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1217 लोगों के सैंपल लिए। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड 40 लोग दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग जिले के एक लाख 23 हजार 27 लोगों के सैंपल ले चुका है। इनमें से अब तक 3.72 प्रतिशत लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। मार्च से अगस्त महीने तक एक प्रतिशत के आसपास लोग पॉजिटिव आ रहे थे लेकिन सितंबर महीने में यह तीन प्रतिशत को पार कर गया। फिलहाल जिले में संक्रमण का आंकड़ा 3.72 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु का 1.67 है। जिले में रिकवरी रेट 90.70 प्रतिशत है।