फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों से रुपये लेकर टिकट नहीं देने वाला परिचालक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। पानीपत से वाया जींद होकर राजस्थान के श्रीगंगानगर जा रही हरियाणा रोडवेज बस में यात्रियों से रुपये लेकर टिकट नहीं देने के आरोप में जींद डिपो के परिचालक वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हिसार रोडवेज जीएम फ्लाइंग की टीम ने चेकिंग के दौरान 25 यात्रियों को बेटिकट पकड़ा। इस दौरान यात्रियों ने बताया कि उन्होंने परिचालक को टिकट के रुपये दिए थे लेकिन उसने टिकट नहीं दी। इस पर टीम ने जींद डिपो महाप्रबंधक को सूचना भेजी। जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा ने परिचालक निलंबित कर किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 13 जनवरी को पानीपत-जींद-श्रीगंगानगर जाने वाली रोडवेज बस में परिचालक वीरेंद्र कुमार तैनात था। श्रीगंगानगर की तरफ जाते समय हनुमानगढ़ से पक्का सहारना जाने के लिए 15 यात्री और श्रीगंगानगर जाने के लिए 10 यात्री बस में बैठे। इन यात्रियों से परिचालक वीरेंद्र कुमार ने जितना किराया बनता था, उतने रुपये तो ले लिए लेकिन टिकट नहीं दी। जंडावाली गांव के पास हिसार रोडवेज फ्लाइंग टीम ने चेकिंग के लिए बस को रुकवाया तो 25 यात्रियों के पास टिकट नहीं मिला। पूछताछ में परिचालक की गलत सामने आई। टीम ने परिचालक से 950 रुपये की बिना पंच की हुई टिकट लेकर रिपोर्ट बनाई और जींद डिपो महाप्रबंधक के पास भेज दी।
परिचालक वीरेंद्र कुमार को रोडवेज को चूना लगाने पर टिकट गबन के मामले में सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड अवधि के दौरान परिचालक को नरवाना में हाजिरी भरनी होगी। उनकी टीम लगातार औचक निरीक्षण कर रही है। रोडवेज को चूना लगाने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे। - बिजेंद्र हुड्डा, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें