फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रक्त की पूर्ति केवल मनुष्य ही कर सकता है

Sat, 13 Jun 2026 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी20: अमर उजाला फाउंडेशन व युवा विकास समिति द्वारा लगाए गए रक्तदान ​शिविर में युवा विकास
विज्ञापन
जींद। अमर उजाला फाउंडेशन और युवा विकास समिति जींद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जयंती देवी मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शिविर में 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डेयरी एसोसिएशन के प्रधान रमेश ढिल्लों और नगर परिषद जींद के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि हरीश कौशिक मौजूद रहे। हरीश कौशिक ने कहा कि रक्त की पूर्ति केवल मनुष्य ही कर सकता है। इसलिए प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन

युवा विकास समिति के अध्यक्ष और जिला युवा पुरस्कार विजेता प्रदीप रेढू ने बताया कि समिति लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि यह शिविर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संवाद

13जेएनडी20: अमर उजाला फाउंडेशन व युवा विकास समिति द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में युवा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें