फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूक उपभोक्ता ही मिलावट पर रोक लगा सकते हैं : प्रदीप

Sun, 12 Jul 2026 05:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत हरियाणा प्रांत की कार्यकारिणी बैठक रविवार को गोपाल विद्या मंदिर स्कूल में हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन की कार्ययोजना तैयार करना था। साथ ही उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाना भी लक्ष्य था।
बैठक का शुभारंभ भारत माता और संगठन के प्रेरणा स्रोतों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसमें राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप बंसल, उत्तर क्षेत्र के पदाधिकारी नवीन जैन, प्रांत अध्यक्ष डॉ. आरबी यादव, प्रांत सह प्रमुख सुरेश पाल और प्रांत कार्यालय प्रमुख भगवान सिंह शामिल हुए। प्रदीप बंसल ने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही बाजार में मिलावट और शोषण पर रोक लगा सकते हैं।
विज्ञापन

प्रदीप बंसल ने जिला इकाइयों से नियमित बैठकें करने को कहा। उन्होंने उपभोक्ता अधिकार, बिल लेने की आदत और उपभोक्ता संरक्षण कानूनों की जानकारी देने का आह्वान किया। नवीन जैन ने ऑनलाइन खरीदारी में साइबर ठगी से बचाव के लिए डिजिटल जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डॉ. आरबी यादव ने विद्यालयों और महाविद्यालयों के सहयोग से जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। जिला अध्यक्ष राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में जींद इकाई ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालीं। बैठक में सदस्यता विस्तार और उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए अभियान चलाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें