फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 14 एकड़ भूमि के चारों तरफ लगाए जाएंगे छायादार पौधे

Sun, 12 Jul 2026 05:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उचाना। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में म्हारा हरा-भरा उचाना अभियान के तहत पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के तहत बड़ौदा-कसूहन मार्ग स्थित 14 एकड़ भूमि के चारों तरफ एक छायादार और फलदार पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम संयोजक रामप्रसाद ने बताया कि अभियान के तहत हर साल बारिश के मौसम में उपमंडल के सार्वजनिक स्थलों पर करीब दस हजार पौधे लगाए जाते हैं और उनकी देखरेख भी की जाती है।
विज्ञापन

इस बार उचाना की रविदत्त अत्री फैमिली ने 14 एकड़ भूमि पर पौधरोपण करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे अभियान को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को आयोजित होने वाले वन महोत्सव में विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री के नेतृत्व में पौधरोपण किया जाएगा। आयोजन में क्षेत्र के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, पर्यावरण प्रेमी और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुनील अत्री की ओर से किया जाएगा। ब्राह्मण चौबीसी प्रधान अनिल शर्मा, उपमंडल प्रशासन उचाना और उचाना सेवा गु्रप कार्यक्रम में विशेष सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें