फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन 300 में से सिर्फ 156 लोगों को लगा टीका

विज्ञापन
डॉ. सुमिति टीका लगवाती हुईं। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिले में तीन स्थानों पर शनिवार को टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग का दावा था कि टीकाकरण के लिए वॉलंटियर को समय पर संदेश भेज दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस कारण शनिवार को तीनों स्थानों पर 300 लोगों को लगाई जाने वाली वैक्सीन के लिए सिर्फ 156 लोग ही मौजूद रहे। हालांकि इस सूची में दो से तीन गर्भवती महिलाएं थी, जिन्हें टीका नहीं लगाया जाना था। वहीं, दो लोगों का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण उन्हें टीका नहीं लगाया गया।
विज्ञापन

उधर, अलेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण अभियान का विरोध किया। उनका कहना है कि कुछ कार्यकर्ता बीमार थी, जिस कारण वह टीका नहीं लगवाना चाहती थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक जबरदस्ती उनको टीका लगाना चाहते थे। वहीं, चिकित्सकों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए सिविल सर्जन और डीसी को शिकायत भेजी है।
प्रधानमंत्री के भाषण के बाद 11:42 पर शुरू हुआ टीकाकरण
जींद के पॉलीक्लीनिक, नरवाना के नागरिक अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलेवा में प्रधानमंत्री के भाषण के बाद 11 बजकर 42 मिनट पर टीकाकरण शुरू हुआ। हर स्थान पर 100-100 लोगों का वैक्सीनेशन होना था। लेकिन कुछ खामियां सामने आई। जींद में सबसे अधिक 75 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अलेवा में विरोध के बावजूद 51 लोगों को और नरवाना के नागरिक अस्पताल में सबसे कम 30 लोगों को वैक्सीन लग पाई। स्वास्थ्य विभाग की टीम शाम पांच बजे तक टीकाकरण के स्थानों पर बैठी रही। टीकाकरण के बाद किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नजर नहीं आई। टीकाकरण के बाद 30 मिनट तक टीका लगवाने वाले लोग चिकित्सकों की निगरानी में रहे। सिविल सर्जन से लेकर सभी एसएमओ व मेडिकल अधिकारियों ने टीका लगवाया। अलेवा में सबसे पहले पांच चिकित्सकों व वैक्सीन बॉक्स को सिंदूर का टीका लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य अफसरों और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त नहीं डोज
जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक लगभग छह हजार लोग कार्यरत है। जिले में 10540 कोविशील्ड वैक्सीन की डोज पहुंची हैं। यह केवल 4900 लोगों को ही लग पाएगी। फिलहाल यह डोज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए भी पर्याप्त नहीं है। पहले चरण में सरकारी व निजी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण होना है। वैक्सीन की दूसरी खेप आने के बाद ही निजी स्वास्थ्य कर्मचारियों व अधिकारियों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिले में टीकाकरण अभियान पूरी तरह से शांतिप्रिय रहा। जिले में पहले दिन 156 लोगों को टीका लगाया गया। कुछ लोगों को मैसेज देरी से मिले, इस कारण वह टीका नहीं लगवा सके। अलेवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने टीकाकरण का विरोध किया। उसकी शिकायत मिल गई है, जो उच्चाधिकारियों के पास भेज दी गई है। रविवार को छुट्टी रहेगी। सोमवार को फिर से टीकाकरण किया जाएगा।
- डॉ. नवनीत सिंह, टीकाकरण अधिकारी, जींद।

पॉलीक्लीनिक में सबसे पहले टीका लगवातीं कर्मचारी आशा रानी। - फोटो : Jind

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह को टीका लगाते एमपीएचडब्ल्यू ओमप्रकाश।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें