सरकार से आर्थिक मदद की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। मकान पूरी तरह गिर चुका है और बच्चों के सिर से छत भी छिन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को परिवार की आर्थिक मदद करनी चाहिए, ताकि मकान का पुनर्निर्माण हो सके और बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।
डोहाना खेड़ा गांव में मकान की छत गिरने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे और पता चला कि मकान मालिक जंगिर की छत के मलबे में दबने से दर्दनाक मौत हो गई। परिवार में उनके दो छोटे लड़के हैं और एक बूढ़ी मां रह गई है। वह घर के एकमात्र कमाने वाले थे। प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। पीड़ित परिवार की ज्यादा से आर्थिक सहायता करवाई जाएगी। इस दुख की घड़ी में प्रशासन परिवार के साथ है।
–दलजीत सिंह, एसडीम, उचाना।