सफीदों। सीआईए सफीदों ने गांव रोहड़ से एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 80 लीटर लाहन बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहड़ निवासी मनजीत के तौर पर हुई है। सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया।
सीआईए सफीदों को वीरवार शाम सूचना मिली थी कि गांव रोहड़ निवासी मनजीत अपने घर में लाहन तैयार कर कच्ची शराब निकालने और बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने मौके पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर ड्रम की जांच की गई तो उसके अंदर से 80 लीटर लाहन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद