फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जिले में चिकनगुनिया व डेंगू का मिला एक-एक मरीज

Fri, 31 Oct 2025 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
30जेएनडी38: डेंगू व लारवा की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में वीरवार को डेंगू व चिकनगुनिया के एक-एक मरीज मिले हैं। इसमें 33 वर्षीय युवक स्कीम नंबर छह से डेंगू से संक्रमित मिला तो वहीं बिरोली निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति चिकनगुनिया से संक्रमित पाया गया। दोनों मरीजों का उपचार चला हुआ है।
विज्ञापन

इससे पहले भी स्वास्थ्य विभाग को बुधवार को दो केस चिकनगुनिया के मिले थे। जिले में अब इनकी संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इसके अतिरिक्त डेंगू के 60 केस सामने आए हैं।
इन मामलों के बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग ने शहर के वार्ड व गांवों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जहां पर यह मामले मिल रहे हैं। वहां पर स्वास्थ्य विभाग ने फॉगिंग करवाने के निर्देश दिए। इन क्षेत्रों में जहां पर भी बुखार पीड़ित मिल रहे हैं।
विज्ञापन

उनके रक्त के सैंपल भी लिए जा रहे हैं ताकि मरीजों की संख्यां को बढ़ने से रोका जा सके। स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि जहां पर डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के मामले सामने आ रहे हैं। वहां पर फॉगिंग करवाई जाए और दवाई डालकर लारवा को नष्ट किया जाए। जिस स्थान पर एक बार से ज्यादा लारवा मिलता है। उनको नोटिस भी भिजवाए जा रहे हैं।
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग को वीरवार को मिली रिपोर्ट में एक मामला डेंगू तो एक चिकनगुनिया का मिला है। स्वास्थ्य विभाग इन बीमारियों से आमजन को बचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने का काम कर रहा है। लोगों की लापरवाही के कारण ही डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों को चाहिए की अपने घर व आसपास के क्षेत्र में पानी को न ठहरने दें। -डॉ. बिजेंद्र ढांडा, नोडल अधिकारी मलेरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें