सफीदों। पुलिस ने सिल्लाखेड़ी में डीजे पर नाचने को लेकर हुए झगड़े में रेलकर्मी की हत्या करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सिल्लाखेड़ी निवासी मोनू के रूप में हुई है। इससे पहले मुख्य आरोपी सोमबीर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया था।
8 फरवरी को नागरिक अस्पताल से थाना में सूचना मिली थी कि आठ फरवरी रात को मुनीष को मृत अवस्था में नागरिक अस्पताल सफीदों लाया गया था। जामनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि उसका सबसे बड़ा भाई मनीष कुमार रेलवे विभाग में सिल्लाखेड़ी गांव में गेटमैन की नौकरी करता था। उसका भाई हर रोज की तरह सात फरवरी की शाम के समय करीब 4 बजे अपनी ड्यूटी के लिए घर से आया था। उन्हें रसूचना मिली थी कि उसके भाई का शव नागरिक अस्पताल सफीदों में रखा हुआ है। उन्हें पता चला कि उसका भाई रेलवे फाटक सिल्लाखेड़ी के पास शादी में आमंत्रित था। शादी समारोह के बाद परिवार वालों ने अपना पारिवारिक तौर पर नाचने गाने के लिए डीजे लगाया हुआ था। महिलाओं के साथ नाचने को लेकर हुए झगड़े में किसी अज्ञात ने उसके भाई की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में पुलिस ने सिल्लाखेड़ी निवासी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है।