फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: भुसलाना में बेटे ने मां-बाप को डंडों से पीटा, वीडियो वायरल

Fri, 11 Apr 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
10जेएनडी30: थाने में अपनी दास्तां सुनाते हुए बुजुर्ग सीना शेख व उनकी पत्नी रोशनी। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। भुसलाना में देर रात उस वक्त हैवानियत की हदें पार हो गई, जब एक कलयुगी बेटे ने अपने जन्मदाताओं को बेरहमी से पीटा। इस घटना की वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो को देखकर हर कोई बेटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात को पीड़ित बुजुर्ग दंपत्ति को ग्रामीण नागरिक अस्पताल में लेकर आए। चिकित्सकों ने दोनों को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं बुजुर्ग दंपत्ति ने अपने बेटे और बहु के साथ-साथ उसके ससुराल वालों की शिकायत सफीदों सदर थाना में दी है। सदर थाना परिसर में बुजुर्गों के ऊपर हुए अत्याचार की दास्तान उनके शरीर पर पड़े लील, घाव व खून के निशान ब्यां कर रहे थे। पीड़ित बुजुर्ग सीना शेख व उसकी पत्नी रोशनी ने रोते हुए बताया कि उसके दो बेटे हैं। उसके बड़े बेटे की बीमारी के चलते मौत हो गई और उसके बाद बहु की भी मौत हो गई थी। उसके बेटे की बीमारी पर लाखों रुपये का खर्च हुआ। अपने बड़े बेटे के बच्चों की परवरिश भी वह खुद कर रहे हैं। उसके बाद से उसका छोटा बेटा कलीम व उसकी पत्नी उनको बंटवारे को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने झगड़े को शांत करने को लेकर मकान का आधा हिस्सा उनके नाम पर करवा दिया। इसके बाद वे जमीन में भी आधे हिस्से की मांग कर रहे हैं, लेकिन वह उन्हे तीसरा हिस्सा देना चाहते हैं, क्योंकि बड़े बेटे के बच्चों की जिम्मेदारी भी उन पर है। इस मामले में सदर थाना प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि बुजुर्ग दंपती की शिकायत पर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें