हिसार रेंज के आईजी हनीफ कुरैशी ने शनिवार शाम गांव अमरहेड़ी में पहुंचकर अपहरण हुई लड़की के परिजनों से मिले। परिजनों ने लड़की की बरामदगी तथा आरोपी युवक अनिल को गिरफ्तार करने की मांग की।
आईजी ने लड़की के परिजनों को जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। इस दौरान आईजी ने लड़की के अपहरण करने वाले युवक अनिल की सूचना देने पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया। इस दौरान जींद के पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार धवन भी उनके साथ थे।
आईजी हनीफ कुरैशी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि लड़की को शीघ्र बरामद किया जाएगा। इस घटना में जिस भी व्यक्ति का हाथ मिलेगा उन सभी को भी गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए हिसार रेंज कार्यालय में तैनात स्पेशल टास्क फोर्स को भी लगाया जाएगा। जो रविवार को जींद पहुंचकर मामले संबंधित साक्ष्य जुटाएगी।
आईजी हनीफ कुरैशी ने कहा कि लड़की की अपहरण करने के आरोपी श्याम कालोनी निवासी अनिल की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।