बैक में खाता खुलाने के बहाने लोगों से लाखों रुपये ठगने के आरोपी जींद के गांव कांहाखेड़ी के परमजीत को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
परमजीत 2013 में बैंक खाता खुलाने के घोटाले का मुख्य आरोपी था। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि साल 2013 में बैंकों में खाता खुलवाने के बहाने परमजीत और उसके अन्य चार साथी लोगों से आईडी और अन्य डॉक्यूमेंट लेते थे, जिसके बाद वह बैंक खातों में लोगों से पैसा जमा करवाते थे।
मामला उजागर होने के बाद से ही परमजीत शहर से गायब था। इसी के चलते कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने परमजीत के पोस्टर भी जारी किए थे, जिसके पश्चात बीते दिन परमजीत को उसके परिजनों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले के अन्य चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।