फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: गांव हाट-कारखाना के बीच कार-मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Tue, 01 Mar 2022 06:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सफीदों, जींद (हरियाणा)

सार

हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले में गांव हाट व कारखाना के बीच मंगलवार सुबह बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं कार में सवार पांच लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार लड़की के विवाह की खरीददारी करने के लिए सफीदों जा रहे थे। हादसे में जिस लड़की की शादी है, वह भी घायल है। सभी घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


गांव बागड़ू कलां निवासी गुरुदत्त की बेटी आरती की चार मार्च को शादी है। मंगलवार सुबह आरती, उसका भाई अजय, अंकित, ज्योति, सोनिया व गांव ऐचरां कला निवासी आरती की सहेली अंजलि खरीदारी के लिए कार से जा रहे थे। जब वह हाट व कारखाना गांव के बीच पहुंचे तो सामने से आ रही एक बाइक से कार की भिड़ंत हो गई।

हादसे में बाइक सवार गांव हाट निवासी 25 वर्षीय मोहित की मौत हो गई, जबकि उसका भाई 28 वर्षीय रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार खेतों में जाकर पलट गई। कार में सवार सभी पांचों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते सभी घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें