जींद-रोहतक मार्ग पर गतौली गांव में बस स्टैंड के पास कार व बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार चालक गतौली निवासी अंकित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
किनाना गांव निवासी सुमित ने जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सात जुलाई को वह बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह जींद-रोहतक मार्ग पर गतौली गांव में बस स्टैंड पर पहुंचा तो एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में वह जख्मी हो गया। कार चालक फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।