गांव निडानी के निकट कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार गांव लखमीरवाला निवासी युवक मीनू अपने किसी जानकार गांव उझाना निवासी महिला मेतिया के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जब वह गांव निडानी के बस अड्डे के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। इसमें मीनू व महिला मेतिया व कार चालक नरवाना निवासी अशोक घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने युवक मीनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला मेतिया व कार चालक अशोक की चिकित्सकों ने गंभीर हालात देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।