शहर की चमेला कालोनी में शादी समारोह में शामिल होने आए आठ वर्षीय बच्चे को रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने जिंदा ही नहर में फेंक दिया।
बच्चा मंगलवार शाम अचानक लापता हो गया था उसके पिता ने अपने ही मौसी के बेटे पर अपहरण करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसने बच्चे को जिंदा ही नहर में फेंक दिया।
पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। बच्चे के शव को बरामद करने के लिए परिजन और गोताखोरों की टीम तलाश कर रही है। मंगलवार शाम चमेला कालोनी में शादी समारोह में आया एक बच्चा लापता हो गया। बच्चे के पिता ने उसकी मौसी के लड़के के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी को काबू करके पूछताछ की तो उसने बच्चे को नहर में जिंदा फेंकने की बात कबूल की। मंगलवार को चमेला कालोनी में बडनपुर निवासी रामफल जांगड़ा के लड़के की शादी थी। शाम को जब बारात जाने की तैयारियां चल रही थी कि रामफल की बुआ का आठ वर्षीय पौत्र सुलचानी निवासी आदित्य अचानक लापता हो गया।
नारनौंद तहसील के सुलचानी गांव निवासी कपिल को पूछताछ में जानकारी मिली कि उसके बेटे आदित्य उसी के गांव का मौसी का लड़का मनदीप मोटरसाइकिल पर बैठाकर बडनपुर गांव की तरफ ले गया। परिजनों की इसकी सूचना तुरंत पुलिस को देकर नहर पर आदित्य की तलाश की तो गांव जाजनवाला के निकट नहर में आदित्य का जूता मिला।
पुलिस ने आरोपी को काबू करके पूछताछ की तो उसने पुलिस को बताया कि उसने आदित्य को जिंदा ही नहर में फेंक दिया। फिलहाल गोताखोरों को कोई कामयाबी नहीं मिली।