फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन मांगने पर एक भाई को मार डाला, दूसरे को बंधक बनाकर डिब्बे में बंद किया

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में शव को लकेर पहुंचे पुलिस मुलाजिम। - फोटो : Jind
विज्ञापन
अनूपगढ़ गांव के नजदीक पंडता दा ढाबे से मंगलवार को एक ट्रक चालक का शव मिला, जबकि उसके भाई को बंधक बनाकर ढाबे में एक डिब्बे में डाला गया था। मरने वाले की पहचान जिला कपूरथला के धारीवाल निवासी शेरा (23) और बंधक बनाए गए की पहचान शेरा के चचेरे भाई बलबीर (42) के रूप में हुई है। हत्या की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान से शव को बरामद करने के साथ दूसरे भाई को मुक्त करवाया।
विज्ञापन

घायल बलबीर ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने चचेरे भाई शेरा के साथ गांव अनूपगढ़ निवासी बॉडी मेकर प्रवीण के पास ट्रक चलाता था। दोनों भाई सोमवार शाम को प्रवीण के पास वेतन मांगने के लिए आए हुए थे। इस दौरान प्रवीन, ढाबा संचालक राजबीर, मटौर निवासी रहमान तथा कुछ अन्य लोगों ने उसे व उसके भाई को लाठी-डंडों से मारा। इसमें उसके भाई शेरा की मौत हो गई तो आरोपियों ने उसे रस्सी से बांधकर एक डिब्बे में डालकर बंद कर दिया। सदर थाना प्रभारी दिनेश ने बताया कि बलबीर की शिकायत पर बॉडी मेकर प्रवीण, ढाबा मालिक गांव अनूपगढ़ निवासी राजबीर, गांव मटौर निवासी रहमान तथा अन्य के खिलाफ हत्या करने व बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें