फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय वार्ड नंबर एक में बुधवार देर रात को जगदीश जांगड़ा के मकान की छत गिरने से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में मरने वाले आयुष की मां पूजा की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नवीन ने बताया कि उसकी बहन पूजा भांजे को लेकर मायके आई थी। वह घर के अंदर कमरे में सो रही थी। बुधवार रात में 15 साल पहले बने मकान की डॉट की छत गिर गई। जिसके नीचे आयुष और पूजा दब गए। दोनों को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल उचाना लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पूजा की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। हादसे के दौरान अन्य लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे, जिससे उनका बचाव हो गया। चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि नवीन के बयान पर धारा-174 की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें