फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना में किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में जींद-रोहतक मार्ग जाम किया

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना में हुई किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में किसानों ने गतौली गांव में जींद-रोहतक मार्ग को शाम चार बजे जाम कर दिया। इसके अलावा कंडेला, राजपुरा और चांदपुर में भी किसानों ने धरना दिया। किसानों ने सरकार को अल्टीमेटम दिया कि जब तक किसानों की रिहाई नहीं होगी तब तक जाम नहीं खोला जाएगा। गतौली गांव में महिलाओं और किसानों में जोश भरने के लिए पंजाबी गायिका सोनिया मान भी पहुंची। सूचना मिलने पर जुलाना थाना प्रभारी समरजीत मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन

गतौली गांव में गायिका सोनिया मान ने कहा कि सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। लगभग 400 किसान आंदोलन में शहीद हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद भी किसानों की सरकार ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। इस मौके पर सुदेश कंडेला, किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र ढ़ाडा, जुलाना ब्लॉक के प्रधान पवन करसोला आदि मौजूद रहे। मान ने महिलाओं को आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया तो उन्होेंने हाथ खड़े करके मान का समर्थन करते हुए किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का ऐलान किया। मान के साथ सुदेश कंडेला भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

एंबुलेंस को दिया रास्ता
जाम के दौरान किसानों ने किसी वाहन को नहीं जाने दिया, मगर मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस के लिए रास्ता दे दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें